{"_id":"610ec92d8ebc3e7757001ade","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2237344199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में मारपीट, चार हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में मारपीट, चार हुए घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के विवाद में मारपीट, चार हुए घायल
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव में खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में शनिवार की सुबह गांव के कुछ बच्चे घरों के बाहर खेल रहे थे। खेलने के दौरान दो बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। घर जाकर बच्चों ने परिजनों से एक दूसरे की शिकायत की। जिसे लेकर दोनों बच्चों के परिजन आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। जिसमें दोनों ही पक्षों के चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। जिसके चलते ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। जिसके बाद चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं दोनों ही पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों ही पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।