{"_id":"61083e1d8ebc3e840b0a02b6","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2234307136","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार बदमाश ने महिला से नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी सवार बदमाश ने महिला से नकदी छीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी सवार बदमाश ने महिला से नकदी छीनी
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से स्कूटी सवार बदमाश ने दिनदहाड़े आठ हजार रुपये की नकदी छीन ली। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया निवासी अंगूरी देवी ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसका बैंक खाता सिंभावली शुगर मिल के निकट एसबीआई बैंक की शाखा में स्थित है। सोमवार की सुबह वह अपने बेटे देवेंद्र के साथ 10 हजार रुपये निकालने बैंक गई थी। नकदी निकालने के बाद उसने दो हजार रुपये सामान खरीदने के लिए अपने बेटे को दे दिए। बाकी आठ हजार रुपये थैले में रखकर घर की तरफ पैदल चल दी। पीड़िता का कहना है कि जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुंची, तो पीछे से एक युवक स्कूटी पर सवार होकर उसके पास पहुंचा और उसके हाथ में मौजूद थैला छीन लिया और फरार हो गया। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि महिला के पैसे छीने नहीं गए हैं, थैले से पैसे रास्ते में कहीं गिर गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।