फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

1.27 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
1.27 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण आज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका द्वारा नगर में कराए गए चार कार्यों का प्रदेश के नगर विकास मंत्री लोकार्पण करेंगे, वहीं नगर से जुड़ी समस्याएं भी सुनेंगे।
नगर पालिका ईओ संजीवनराम यादव ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन का आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वह नगर पालिका क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वहीं गढ़ नगर में तहसील से रविदास चौक तक 45 लाख, एमआरएफ कूड़ा कचरा प्रबंध प्लांट 35 लाख, नगर पालिका भवन में इंटरलॉकिंग कार्य 30 लाख और नगर पालिका वाले रास्ते के लिए 17 लाख की लागत से तैयार की गई सड़क समेत 1 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से हुए कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा ब्रजघाट का निरीक्षण कर विकास कार्यों की भी जानकारी लेंगे। चेयरमैन सोना सिंह ने बताया कि गढ़ नगर में मुख्य कार्य नक्का कुआं रोड के पुर्ननिर्माण का है, जिसके प्रस्तावित कार्य को उनके समक्ष रखेंगे।

कचरा प्रबंधन प्लांट पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर में कूड़ा कचरा प्रबंधन प्लांट चालू होने से क्षेत्र के लोगों को प्रदूषण से निजात मिलेगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए कचरा प्रबंधन एक बेहतरीन कदम साबित हो रहा है। इसमें क्षेत्र से उठाए गए कूड़े को अलग-अलग कर रिसाइकल किया जाता है। जिससे दोबारा लोगों के उपयोग में आने वाली वस्तुएं तैयार हो सकती है। इससे प्राकृतिक संसाधनों के दोहन में कमी आ रही है। वहीं जैविक खाद भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed