फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हशूपुर से लापता दूसरे साथी का भी मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
hapur news
तेजेंद्र. फाइल फोटो - फोटो : GARH
हशूपुर से लापता दूसरे साथी का भी मिला शव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव हशूपुर से लापता हुए दोनों व्यक्तियों के शव जनपद बुलंदशहर में बरामद हो गए हैं, बुलंदशहर की अनुपशहर कोतवाली पुलिस ने तेजेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने नहर से उनकी बाइक भी बरामद कर ली है। जिसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। दोनों ग्रामीणों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक व्याप्त है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हशूपुर निवासी धर्मेंद्र ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उल्लेख किया था कि गांव हशूपुर से 26 जुलाई की रात को उसका भाई तेजेंद्र और सेंसर बाइक लेकर गए थे, जो घर पर वापस नहीं लौटे थे। 28 जुलाई को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस दोनों लापता व्यक्तियों की तलाश में भी जुट गई थी। 29 जुलाई की सुबह को सेंसर (42) का शव जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पारली के निकट नहर में पड़ा मिला था। जिसकी पुलिस द्वारा शिनाख्त करने पर पता चल पाया था, कि वह शव हशूपुर निवासी सेंसर का है। 31 जुलाई की सुबह को लापता दूसरे युवक तेजेंद्र के परिजनों द्वारा सूचना मिली कि तेजेंद्र का शव भी कोतवाली अनूपशहर के गांव पारली क्षेत्र में ही नहर में पड़ा मिला है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तेजेंद्र के परिजनों के साथ शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने तेजेंद्र के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गढ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि गांव हशूपुर में दो साथी एक साथ घर से लापता हुए थे, इस संबंध में गढ़ कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज है। दोनों साथियों का शव अनूपशहर के पारली क्षेत्र में नहर से निकल रहे रजवाहे में पड़े मिले हैं। दोनों को अनूपशहर कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भी भेज दिया है। इस संबंध में संबंधित कोतवाली में वार्ता की जा रही, यदि परिजनों द्वारा कोई मामला सामने आता है, तो उसमें भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed