{"_id":"60fda5798ebc3e583e16d1fb","slug":"hapur-news-garh-news-gbd222925838","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने ब्रजघाट में विसर्जित की भाई की अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने ब्रजघाट में विसर्जित की भाई की अस्थियां
ब्रजघाट गंगा में बड़े भाई नरेंद्र सिसौदिया की अस्थि विसर्जन करने के दौरान मौजूद दिल्ली के डिप्ट?
- फोटो : GARH
Link Copied
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने ब्रजघाट में विसर्जित की भाई की अस्थियां
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने रविवार को ब्रजघाट पहुंचकर गंगा में बड़े भाई की अस्थि विसर्जित की। शुक्रवार को उनके भाई का निधन हो गया था।
रविवार सुबह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ब्रजघाट गेस्ट हाउस पहुंचे। इसके बाद वह नाव में सवार होकर गंगा के बीच पहुंचे तथा बड़े भाई नरेंद्र की अस्थि गंगा में विसर्जित की। थोड़ी देर ब्रजघाट में रुककर वह दिल्ली के लिए वापस लौट गए। इस दौरान उनके साथ रणधीर सिंह, मोहित चौहान, राकेश चौहान, रोहित केवट और पंडित गोपाल शर्मा और शरद शर्मा रहे। उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी, तहसीलदार नितिन कुमार, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह तैनात रहे। हालांकि इस दौरान आप कार्यकर्ता नहीं दिखाई दिए। आप जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि इस मामले में सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन उपमुख्यमंत्री का आदेश था कि पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है, उसको जारी रखें। इसको ध्यान में रखते हुए वह कार्यकर्ताओं के साथ ब्रजघाट नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।