{"_id":"60f725b68ebc3e3850381440","slug":"hapur-news-garh-news-gbd22262941","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंग नहर में पैर फिसलने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंग नहर में पैर फिसलने से युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक राजीव जैन का फाइल फोटो
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंग नहर में पैर फिसलने से युवक की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट से गंगा स्नान कर घर लौट रहा युवक मध्य गंग नहर में डूब गया। पानी अधिक होने और तेज बहाव के कारण उसकी मौत हो गई। युवक का शव बहकर बुलंदशहर के लखावटी क्षेत्र में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी राजीव जैन उम्र 38 सोमवार को अपनी पत्नी रुचि जैन, बेटी जान्या और बेटे युवल के साथ ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए आया था। स्नान करने के बाद देर शाम वह परिजनों के साथ दिल्ली के लिए लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर गांव अठसैनी के निकट मध्य गंग नहर के पास रुककर राजीव ने एक ठेले से फल खरीदे। जिसके बाद कार से उतर कर नहर की पटरी पर चलना शुरू कर दिया। बिहूनी मोड़ पर गंग नहर पुल के पास पहुंचकर वह नहर की रेलिंग पर घूमने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गंग नहर में गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन अंधेरा होने के चलते ज्यादा देर तक खोजबीन नहीं की जा सकी। वहीं मंगलवार की सुबह पुलिस गोताखोरों की टीम लेकर फिर गंग नहर पर पहुंची। लेकिन गोताखोरों को कुछ नहीं मिला।
सोशल मीडिया के माध्यम से हुई शिनाख्त
मंगलवार को जब गढ़ कोतवाली पुलिस नाव में बैठकर मध्य गंग नहर में तलाश में जुटी थी, इसी दौरान व्हाटसएप पर औरंगाबाद ने एक ग्रुप पर लखावटी क्षेत्र में गंग नहर में मिले अज्ञात शव का फोटो वायरल करते हुए शिनाख्त की अपील की। परिजनों ने राजीव जैन के रुप में शिनाख्त की। जिसके बाद औरंगाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी रुचि ने कहा कि जिस समय वह गंग नहर में गिरे थे, उस दौरान उनकी तलाश करने के लिए उसने भी नहर में छलांग लगानी की सोची, लेकिन वहां पर कुछ लोग नशे में घूम रहे थे, जिनको देख उसको अपनी छोटी बच्ची की चिंता हुई और वह पति का पीछा करने के लिए यह कदम नहीं उठा सकी।
कोट-
औरंगाबाद थानाध्यक्ष योगेंद्र मलिक ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गढ़ कोतवाली इंस्पेक्टर अजय चौधरी ने बताया कि शव बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र में मिलने के कारण, सभी कार्रवाई वहीं से होनी है। इस संबंध में संबंधित थाने से वार्ता कर ली गई है। संवाद