फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

15 हजार कर इनामी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
15 हजार का इनामी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने सूचना के आधार पर 15 हजार के इनामी/गैंगस्टर में निरुद्ध बदमाश को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

बहादुरगढ़ थाने में तैनात एसआई सरवन कुमार गौतम ने बताया कि सोमवार की शाम वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में बहादुरगढ़ तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव रझैटी निवासी 15 हजार का इनामी बदमाश असलाह के साथ एक मिनी ट्रक में बैठकर आ रहा है। सूचना के आधार पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। गढ़ की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक को रोकने का इशारा पुलिसकर्मियों ने किया तो चालक ने ट्रक रोक दिया। इसी बीच पीछे की तरफ बैठे एक युवक ने कूदकर भागने की कोशिश की। मगर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम छोटे निवासी गांव रझैटी बताया। तमंचा और कारतूस को कब्जे में लेते हुए पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जहां सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि वर्ष 2019 में जनपद देवरिया में थाना वनकटा पुलिस ने उसे 300 पेटी अवैध हरियाणा मार्का शराब समेत गिरफ्तार किया था, जो 30 नवंबर 2011 से वांछित चल रहा है। जिस पर देवरिया पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है। एसआई सरवन कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed