फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, सेवादल जिलाध्यक्ष मुकेश कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए। जहां पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने लोगों के हस्ताक्षर कराए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से किराया बढ़ रहा है, जिससे महंगाई लगातार बढ़ रही है। जोकि जनता के साथ अन्याय है। सेवादल जिलाध्यक्ष मुकेश कौशिक ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ने का सीधा असर रसोई पर पड़ रहा है। जिला महामंत्री राज सिंह गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैय्या अपनाए हुए है, जिसे जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें कम होनी चाहिए। मिथुन त्यागी ने बताया कि लोगों के हस्ताक्षर पत्र लखनऊ पार्टी कार्यालय को सौंपे जाएंगे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल सिंह, फयाद मोहम्मद, उपेंद्र यादव, दीपक कुमार, राहत चौधरी, सुनील कुमार वर्मा, देशराज, भूषण गुर्जर, रिजवान, विकास भारद्वाज, ननवीत कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed