{"_id":"60edd7938ebc3e726369de80","slug":"hapur-news-garh-news-gbd222207564","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा चक्र : मुक्तेश्वरा में 700 ग्रामीणों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा चक्र : मुक्तेश्वरा में 700 ग्रामीणों को लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा चक्र : मुक्तेश्वरा में 700 ग्रामीणों को लगा टीका
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली ब्लॉक के गांव मुक्तेश्वरा में 700 ग्रामीण टीका लगवा चुके हैं। दो हजार की आबादी वाले इस गांव में टीका लगवाने के लिए लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं।
सिंभावली ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुक्तेश्वरा के ग्राम प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि गांव में लोग टीकाकरण के लिए जागरूक हो रहे हैं। गांव की 2 हजार की आबादी है जिसमें अभी तक 700 ग्रामीणों को टीके लग चुके हैं। गांव के सरकारी स्कूल में कैंप शुरू हो गया है। जिन्हें अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है। वो भी अब वहां टीका लगवाने जा रहे हैं। गांव के लगभग सभी बुजुर्गों को टीका लग चुका है। युवाओं और महिलाओं में भी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूकता दिख रही है।
संक्रमण रोकने को टीका जरूरी
मैंने वैक्सीन लगवा ली है, सभी ग्रामीणों को भी टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रहा हूँ। संक्रमण रोकने को टीका जरूरी है।- जयवीर सिंह, ग्राम प्रधान
टीके से ही कम होगा संक्रमण
गांव में कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण वैक्सीन लगवा रहे हैं। कोरोना जैसी बीमारी को दूर भगाने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं। - डालचंद
खतरनाक है तीसरी लहर
कोरोना की तीसरी लहर काफी खतरनाक है। इसलिए इस लहर के आने से पहले सभी ग्रामीण टीका लगवा लें और दूसरों को जागरूक करें। - आदित्य शर्मा
एंटीबॉडी बनाती है वैक्सीन
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए टीका जरूरी है। यह एंटीबॉडी बनाती है। तीसरी लहर अगर आती है तो टीके से ही बचाव होगा। - लीलू शर्मा, ग्रामीण
तेजी से चल रहा अभियान
गांवों में टीकाकरण कराने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। गांव में तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। सभी ग्रामीण जल्द वैक्सीन लगवा लें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करते रहें। आनंदमणि, पीएचसी प्रभारी, सिंभावली