{"_id":"60edd6e88ebc3e5498080a53","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2222074137","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे : गढ़ में 70 प्रतिशत जमीन के हुए बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे : गढ़ में 70 प्रतिशत जमीन के हुए बैनामे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा एक्सप्रेसवे : गढ़ में 70 प्रतिशत जमीन के हुए बैनामे
गढ़मुक्तेश्वर। प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जिले में जमीनों का अधिग्रहण तेजी से हो रहा है। गढ़ में लगभग 70 प्रतिशत प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि जुलाई के अंत तक बैनामे और भूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
जनपद मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे का काम विधानसभा चुनाव से पहले शुरू होना है। हापुड़ और गढ़ के किसानों की जमीनें भी एक्सप्रेसवे के दायरे में आ रही हैं। जिले के अधिकारी तेजी से अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं। हालांकि अप्रैल और मई माह में कोरोना की दूसरी लहर के चलते काम रुक गया था। लेकिन संक्रमण कम होने के बाद अब फिर से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। गढ़ के किसानों की भूमि का अधिग्रहण जुलाई माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। वहीं इस योजना के तहत 11 सौ किसानों की भूमि के बैनामे किए जा चुके हैं और करीब 2 सौ हैक्टेयर भूमि का अधिग्रहण भी किया जा चुका है।
गढ़ के 22 गांवों की जमीनों को होना है अधिग्रहण
गढ़ तहसील क्षेत्र में 25 किलोमीटर लंबाई में गंगा एक्सप्रेसवे निकलेगा। जिसकी मेरठ से लेकर प्रयागराज तक कुल लंबाई 594 किलोमीटर होगी। जिसमें 22 गांव भी शामिल है। अभी 70 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण कार्य किया जा चुका है, शेष भूमि धारकों को भी तहसील बुलाकर जल्द ही बैनामा कराए जा रहे हैं, जिससे जुलाई माह के अंत में अधिग्रहण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।- विवेक भदौरिया, तहसीलदार गढ़