फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रामगंगा में नहाते हुए डूब गए गढ़मुक्तेश्वर निवासी पिता-पुत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रामगंगा में नहाते हुए डूब गए गढ़मुक्तेश्वर निवासी पिता-पुत्र
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ नगर में नक्का कुआं मंदिर के पास रहने वाला एक परिवार उत्तराखंड रामनगर में स्थित गिरिजा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए गया था। मंदिर के कपाट बंद होने के चलते पास ही स्थित रामगंगा नदी में स्नान करने चले गए। इस दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आने से युवक और उसका आठ साल का बेटा बह गए। जिनकी तलाश जारी है। उत्तराखंड पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कर रही है।

गढ़ नगर निवासी राजेश (करीब 32 वर्ष) उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में स्थित गिरिजा देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए अपनी पत्नी मोनिका, दो बच्चों समेत अन्य परिजनों के साथ गए थे। राजेश के भाई जसवीर ने बताया कि रविवार को रामनगर पहुंचने के बाद पता चला कि गिरिजा देवी मंदिर के कपाट कोरोना संक्रमण के चलते बंद हैं। जिसके बाद वह मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित रामगंगा नदी में स्नान करने के लिए चले गए। राजेश और उसका बेटा कार्मिक(8 वर्ष) और दस माह की बेटी समेत अन्य सभी लोग नदी में स्नान करने लगे। जसवीर ने बताया कि शुरुआत में बहाव काफी कम था। अचानक पहाड़ों में बारिश के चलते सुबह 11 बजे के आसपास नदी का बहाव तेज हो गया। जिसे देखकर अन्य लोग तो बाहर निकल गए, लेकिन कार्मिक तेज बहाव में बहने लगा, जिसे बचाने के चक्कर में राजेश भी बह गया। जिन्हें डूबता देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव काफी तेज होने के चलते कोशिश कामयाब नहीं हो सकी। जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका है। जसवीर ने बताया कि सोमवार को भी दोनों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed