फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बदमाशों ने दो घरों में की लूट, तीन महिलाओं को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बदमाशों ने दो घरों में की लूट, तीन महिलाओं को पीटा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के दो गांवों के दो घरों में बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया। पीड़तों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बिलहारा और जमालपुर में शनिवार रात हथियारबंद बदमाशों ने दो घरों पर धावा बोलते हुए महिलाओं के कानों के कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर उनसे मारपीट भी की। गांव बिलहारा निवासी संजीव कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की रात उसके माता-पिता बरामदे में सोए हुए थे। देर रात कुछ हथियारबंद बदमाश घर में घुस गए। उन्होंने उसकी मां के कानों में पहने हुए सोने के कुंडल उतारने की कोशिश की, तो उनकी आंख खुल गई। बदमाशों को देखकर उन्होंने शोर मचाया, तो उसके पिता भी जाग गए। जिन्होंने विरोध किया, तो बदमाशों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और कानों के कुंडल लूट कर भाग निकले।
विज्ञापन

वहीं पड़ोस के गांव जमालपुर निवासी ओमपाल के घर में घुसे बदमाशों ने सेफ के ताले तोड़कर उसमें रखी पांच हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान लूट लिया। इसके अलावा छत पर सो रही उसकी पत्नी नीलम और माता रघुवीरी देवी के दोनों कानों के कुंडल भी निकाल लिए। कुंडल निकाल कर भागने के दौरान घर में जाग हो गई, जिसके बाद शोर मचाने पर बदमाशों ने मारपीट कर दोनों महिलाओं को भी घायल कर दिया और भाग निकले। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसमें आरोपी अनजार को हिरासत में लेकर उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed