फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाकियू ने बहादुरगढ़ थाने का किया घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बहादुरगढ़ थाने का घेराव करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : GARH
भाकियू ने बहादुरगढ़ थाने का किया घेराव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। किसान से अभद्रता करने पर भाकियू ने शुक्रवार को बहादुरगढ़ थाने का घेराव किया। लगभग एक घंटे तक भाकियू कार्यकर्ता थाने में ही डटे रहे। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद भाकियू कार्यकर्ता शांत हुए।

शुक्रवार को बहादुरगढ़ थाने में भाकियू की मासिक पंचायत हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव कुशलपाल आर्य और संचालन सुरेंद्र चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ थाने में जब किसान कोई शिकायत लेकर आता है तो पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। यदि पुलिस अपने व्यवहार में बदलाव नहीं लाती है तो उच्च स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस बात को लेकर किसान करीब एक घंटे तक थाने में डटे रहे, जिस पर थाना प्रभारी ने पहुंचकर शांत कराया और व्यवहार अच्छा रखने का आश्वासन दिया। इसके अलावा किसानों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली के बिलों में गड़बड़ी हो रही है, जिनको ठीक कराने पर किसानों की बात को अनसुना किया जाता है। किसानों ने कहा कि सिंभावली शुगर मिल द्वारा भुगतान करने में देरी हो रही है । यदि किसानों का भुगतान समय से नहीं होता है तो भाकियू तहसील कार्यालय का घेराव करेगी। इस मौके पर रामपाल चौहान, शाहिद चौधरी, परवेज चौधरी, हाजी कौसर, नितिन, परवेज चौधरी, यशवीर चौधरी, हरेंद्र प्रधान, तेजपाल सिंह, एसपी कर्दम, विनोद तोमर, शिवकुमार ठाकुर, संजय, सोनू, दिनेश, फराहिम, अनुज त्यागी, शेरसाह चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed