{"_id":"60c4f5d08ebc3e791028b965","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2203310140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्खापुर में रजवाहे की पटरी टूटने से 200 बीघा फसल नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्खापुर में रजवाहे की पटरी टूटने से 200 बीघा फसल नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्खापुर में रजवाहे की पटरी टूटने से 200 बीघा फसल नष्ट
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र के गांव अक्खापुर में रजवाहे की पटरी टूटने के कारण किनारे स्थित खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघा फसल को नुकसान हुआ। पीड़ित किसानों ने तहसील प्रशासन से नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग उठाई है। तहसील प्रशासन जल्द नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट देगा।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव अक्खापुर में रविवार की सुबह को अचानक से रजवाहे की पटरी टूट गई। जिससे रजवाहे किनारे स्थित करीब 10 किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई, जिससे किसानों की 2 सौ बीघा फसल को नुकसान हो गया। गन्ने की फसल को भारी नुकसान से किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल की कटाई के बाद अप्रैल माह में गन्ने की फसल बोई थी, लेकिन रजवाहे की पटरी टूटने से फसल नष्ट हो गई। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
क्या कहते हैं अधिकारी
गांव अक्खापुर के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी को भेजकर फसलों के नुकसान का मुआयना कराया जाएगा, जिसके बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सिंचाई विभाग को भी रजवाहे की पटरी की जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। विजयवर्धन तोमर, एसडीएम
विज्ञापन
--------
- क्या कहते हैं किसान
प्रशासन किसानों को दे मुआवजा
- रजवाहे की पटरी टूटने से काफी दिनों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे काफी नुकसान भी हुआ है। ऐसे में प्रशासन को किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए।-विरेंद्र सिंह
फसलों में हुआ है भारी नुकसान
रजवाहे की पटरी टूटने से खेत में तेज बहाव से पानी प्रवेश कर गया, जिससे खेत में खड़ी गन्ने की काफी फसल नष्ट हो गई। सिंचाई विभाग की अनेदखी से नुकसान झेलना पड़ा है।-सतेंद्र सिंह
-जल्द कराई जाए मरम्मत
सुबह के समय पर रजवाहे की पटरी टूटी थी, जिससे दोपहर तक खेतों में पानी चलता रहा , जिसके बाद किसानों की कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी का भराव कर पानी पर काबू पाया।-अमृत सिंह