फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ चौपला पर बनेगा गंगा द्वार, बढ़ेगी रौनक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ चौपला पर बनेगा गंगा द्वार, बढ़ेगी रौनक
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ चौपला पर गंगा मेले को जाने वाले रास्ते पर नगर पालिका गंगा द्वारा बनवाएगी। इसके अलावा ब्रजघाट में 100 दुकानों का निर्माण भी कराया जाएगा। जिसके लिए पालिका प्रशासन ने टेंडर की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है।
नगर के सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका द्वारा गढ़ चौपला पर एक गंगा द्वार का निर्माण कराया जाना है, जो काफी समय से प्रस्तावित है। चेयरमैन सोना सिंह ने बताया कि जिस तरह से गढ़ चौपला पर तहसील रोड पर आंबेडकर गेट (घंटा घर) का निर्माण किया गया है। इसी तरह से गढ़ चौपला पर गंगा द्वारा बनाना प्रस्तावित है। जिससे खादर क्षेत्र में गंगा के कच्चे घाट को जाने वाले रास्ते पर रौनक बढ़ेगी। चेयरमैन ने बताया कि द्वार तैयार होने के बाद यहां पर एक गंगा मैया की मूर्ति लगवाई जाएगी। वहीं हाई मास्क लाइट भी लगेंगी। ताकि रात को भी द्वार रोशनी से जगमगाता रहेगा। जिसका एस्टीमेट करीब 25 लाख रुपये है। जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

2 करोड़ से बनेंगी 100 दुकानें
चेयरमैन सोना सिंह ने बताया कि नगर पालिका द्वारा गंगानगरी ब्रजघाट में दुकानों का निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि जल्द ही टेंडर होने के बाद ब्रजघाट में शिव चौक, पालिका उप कार्यालय के निकट और फव्वारा चौक पर 100 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। जिनकी लागत करीब दो करोड़ रुपये होगी। जिनके बनने से गंगानगरी ब्रजघाट में दुकानदारों को भी लाभ मिलेगा। जिससे ब्रजघाट में रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं सभी दुकानों के लिए बिजली व्यवस्था और एक शौचालय का भी निर्माण भी होगा, जिससे दुकानदारों और असुविधा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed