फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगानगरी में बाइक चोरी कर रहे युवक को रंगेहाथ पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गंगानगरी में बाइक चोरी कर रहे युवक को रंगेहाथ पकड़ा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में घाट किनारे खड़ी एक श्रद्धालु की बाइक चोरी कर रहे युवक को रंगेहाथ दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
गंगानगरी ब्रजघाट में बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे जनपद मुरादाबाद के धारक नंगला थाना भोजपुर निवासी रणवीर अपने चाचा की अस्थि विसर्जन करने के लिए आया था। जिसने अस्थि विसर्जन से पूर्व बाइक को घाट किनार खड़ा कर दिया। अस्थि विसर्जन और गंगा स्नान के बाद जब रणवीर वापस बाइक लौट रहा था, तो उसने देखा कि एक युवक बाइक स्टार्ट कर ले जा रहा है। जिसे देखकर उसने शोर मचा दिया। जिससे युवक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

ब्रजघाट पुुलिस चौकी प्रभारी अमित सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद आरोपी पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लगातार बढ़ रही वाहन चोरी
गंगानगरी ब्रजघाट में बाहरी राज्यों और जनपदों समेत स्थानीय लोगों के वाहन चोरी की घटनाएं सामने आती रहती है। जिससे लोगों में पुलिस की कार्य शैली को देखकर रोष व्याप्त है। बता दें कि एक माह में छह से अधिक लोगों की बाइक चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार का कहना है कि वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए विशेष टीम लगाई हुई है, जल्द वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा कराया जाएगा। वहीं ब्रजघाट में पुलिस फोर्स को अलर्ट भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed