फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सरूरपुर में मारपीट और फायरिंग में 27 के खिलाफ मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सरूरपुर में मारपीट और फायरिंग में 27 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद, मारपीट और हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 27 लोगों पर महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं एक पक्ष की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
गढ़ कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि गांव सरूरपुर में सोमवार की देर रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, लेकिन ग्रामीणों ने उस समय तो समझाकर मामला शांत करा दिया। वहीं रात करीब एक बजे एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक पक्ष के मोहसिन ने लोगों को डराने के मकसद से तमंचे से हवाई फायर भी किया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हंगामे के दौरान किसी भी आरोपी ने मास्क नहीं पहना हुआ था, वहीं रात्रि कर्फ्यू समेत धारा 144 का उल्लंघन भी किया गया, जिसके चलते क्षेत्र की शांति व्यवस्था बिगड़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण के फैलने का भी अंदेशा बन गया। जिसे लेकर दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि एक पक्ष से शाहिद, फरमान, परवेज, इसरार, अनस और दूसरे पक्ष के शानु उर्फ शान मोहम्मद, रियाफत, सदाकत, सराफत, मोहसिन, हसीन, मुस्तकीम, वसीम, सहादत, तालिब, साकिर, मोहम्मद अली समेत दस अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम समेत 504, 506 व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चार गिरफ्तार हुए
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सरूरपुर में हुए विवाद में पुलिस टीम ने परवेज, अनस, सराफत और मोहम्मद अली निवासी सरूरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

-एक पक्ष की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज
इसी मामले में एक पक्ष के फिरासत ने गांव के ही तालिब, तज्जु, सराफत और हाशिम के खिलाफ मंगलवार को तहरीर दी थी। जिसमें उसने चारों के खिलाफ रंजिशन घर में घुसकर उसे और उसके परिजनों के साथ मारपीट का आरोप लगाया था। जिसमें नसरीन और सानिव घायल हो गए थे। तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed