फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कुराना में युवक पर लाठी-डंडों से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कुराना में युवक पर लाठी-डंडों से हमला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव कुराना में खेत में घुसने से रोकने पर दबंग युवक ने साथियों के साथ मिलकर किसान और उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव कुराना निवासी जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने भाई सुनील के साथ खेतों पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला रोहित वहां पहुंच गया, तो खेतों में घुसने लगा। फसल को नुकसान होता देख उसने रोहित से बाहर निकलने के लिए कहा। जिस पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया। पीड़ित का कहना है कि थोड़ी ही देर बाद आरोपी अपने भाई अर्जुन समेत गजेंद्र, प्रमोद, विक्की और पवन को लेकर दोबारा उसके खेतों पर पहुंच गया।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि खेतों पर पहुंचते ही रोहित व उसके साथियों ने एक बार फिर गाली-गलौज शुरू कर दी, वहीं जान से मारने की नीयत से तमंचे से दोनों भाइयों पर गोली चला दी। फायरिंग होने पर वह दोनों आरोपियों से बचकर भागे, लेकिन उसका भाई सुनील खेतों में गिर पड़ा। जिसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। सुनील के बेहोश होने के बाद आरोपी भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद वह खेतों पर पहुंचा और अपने भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसे चिकित्सकों ने गंभीर हालत में हापुड़ के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित ने सभी आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ राजीव कुमार बालियान का कहना है कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed