{"_id":"60b135838ebc3e29c2231680","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2194543136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानपुर में मारपीट पर 17 के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानपुर में मारपीट पर 17 के खिलाफ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपुर में मारपीट पर 17 के खिलाफ केस
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव नानपुर में वर्तमान प्रधान के चचेरे भाई समेत पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गढ़ क्षेत्र के गांव नानपुर में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत की बैठक के बाद वर्तमान प्रधान दिनेश के चचेरे भाई सुभाष और पूर्व प्रधान पति परविंद्र समेत अन्य लोगों के बाद विवाद हो गया था। जिसमें सुभाष चाकू लगने से घायल भी हुआ था।
इस मामले में सुभाष ने थाने में तहरीर देते हुए 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसका कहना है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था, इसी दौरान रजवाहे के पुल पर परविंद्र उर्फ मनोज, उमेश, हरेंद्र उर्फ सोनू, कर्मवीर, अनिकेत, अक्षांत, जितेंद्र,तुषार, मनीष और शिवम ने प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर उसके ऊपर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मनोज ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार किया, जिसे वह घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
-दूसरे पक्ष की तरफ से भी रिपोर्ट दर्ज
वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से हरेंद्र ने भी थाने में तहरीर देते हुए प्रधान पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसका कहना है कि बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक हुई थी। जिसमें कुछ कार्यों का प्रस्ताव रखा गया, वहीं अनुचित कार्यों का पंचायत सदस्यों ने विरोध किया। बैठक समाप्त होने के बाद दिनेश ने अपने बेटे अतुल, अक्षय, चचेरे भाई सुभाष, संजय समेत अभिषेक और बॉबी को साथ लेकर रजवाहे के निकट उसके भाई मनोज को रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने मनोज के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। हरेंद्र ने भी सात लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 17 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं पुलिस की तरफ से भी महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद