फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शहर की तर्ज पर गांव का कराएंगे विकास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शहर की तर्ज पर गांव का कराएंगे विकास
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में विजेता युवा प्रधान मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ ही गांवों में विशेष सुविधाएं लाने के प्रयास में हैं, जो शपथ ग्रहण के साथ ही इन प्रयासों में जुट गए हैं। आइए मिलते हैं ब्लॉक क्षेत्र के ऐसे ही दो युवा ग्राम प्रधानों से......
लुहारी को बनाएंगे आदर्श गांव
गांव लुहारी मुस्तफाबाद आठ हजार की आबादी का गांव है, जो मुख्यत: वैठ-कुटी मार्ग पर स्थित है। गांव में दशहरा पर्व के दौरान रामलीला मंचन काफी प्रसिद्ध है। बाहर से कोई मंडली नहीं बुलाई जाती, केवल गांव के लोग ही रामलीला मंचन में किरदार निभाते हैं। गांव प्राचीन गंगा मंदिर और आपसी सद्भाव के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन

गांव: लुहारी-मुस्तफाबाद/8000 आबादी
नाम : राजकुमार
उम्र : 40 साल
शैक्षिक योग्यता : नौंवी उत्तीर्ण
पृष्ठभूमि : पूर्व प्रधान जमनादेवी के पुत्र हैं, दुग्ध व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। समाजसेवी। सर्वसमाज के लिए काम करने वाले सिपाही के रूप में अपना परिचय देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा संकल्प :
1- बुनियादी समस्याओं को हल करते हुए गांव को विकसित गांवों की कतार में शामिल करना।
2- गांव में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए गलियों की सफाई और सैनिटाइजेशन कराना
3-गांव में मुख्य द्वार का निर्माण कराना और गरीबों को उनके अधिकार दिलवाना।
----
ग्राम पंचायत रामपुर न्यामतपुर गंगा खादर क्षेत्र का काफी पिछड़ा हुआ गांव है। गांव में सफाई व्यवस्था काफी खराब रही है। वहीं ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी सही ढंग से नहीं मिल सका है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गांव को विकास की राह पर लाने के लिए संकल्पित हैं।

गांव : रामपुर न्यामतपुर/4000 आबादी
नाम : टीकम सिंह
उम्र : 27 साल
शैक्षिक योग्यता : इंटरमीडिएट
पृष्ठभूमि : काफी समय से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। टीकम सिंह किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुडे़। वर्तमान में बैंक मित्र के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए काफी संघर्ष किया है। इसी का नतीजा है कि ग्रामीणों ने 27 वर्षीय युवा को चुनकर ग्राम पंचायत का मुखिया बनाया है।
मेरा संकल्प :
1- गांव से स्वास्थ्य केंद्र काफी दूर है, इसलिए गांव में सरकारी अस्पताल के निर्माण का प्रयास कराया जाएगा।
2- गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
3-बच्चों के लिए खेल का मैदान और ओपन एयर जिम का निर्माण कराना और तालाबों का सुंदरीकरण कराना भी प्राथमिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed