फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच व तलाश शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। इसमें उल्लेख किया है कि 10 वर्ष पूर्व उसकी शादी पसवाड़ा निवासी एक युवक से हुई थी, जिसकी ढाई साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। महिला ने बताया कि पहले पति से उसके दो बच्चे भी हैं। जिसके बाद अक्तूबर 2020 में ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी दूसरी शादी गांव के ही एक युवक से करा दी। पीड़िता का आरोप है कि उसकी नई ससुराल पक्ष के लोग शादी से खुश नहीं थे, जिसको लेकर उसके साथ आए दिन मारपीट और अभद्र व्यवहार करते हैं। पीड़िता ने बताया कि जिसको लेकर कई बार मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाद होने पर फैसला भी करा दिया, लेकिन उसके बावजूद भी वह मारपीट करते रहते हैं, वहीं, दहेज की मांग को लेकर भी लगातार प्रताड़ित भी किया जा रहा है। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार महिला के पति व अन्य लोगों पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed