फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ में पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ में पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर पुरानी दिल्ली रोड पर बदरखा पुल के निकट नई बस्ती में दबिश देकर सेक्स रेकेट का खुलासा किया। पुलिस टीम ने मौके से तीन महिलाओं व दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मकान मालिक व गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वहीं मौके पर मिले पांच मोबाइल, 8550 रुपये, डायरी समेत अन्य आपत्तिजनक सामान को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
सीओ गढ़ पवन कुमार ने बताया कि रविवार को वह कोरोना कर्फ्यू व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि पुरानी दिल्ली रोड पर बदरखा पुल के निकट स्थित नई बस्ती में बने एक मकान में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सीओ ने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने एसएसआई केपी सिंह समेत महिला पुलिसकर्मियों को भी साथ ले लिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने नई बस्ती में स्थित नासिर निवासी गांव बदरखा के मकान पर दबिश दी।
विज्ञापन

आपत्तिजनक स्थिति में मिले दो जोड़े
सीओ पवन कुमार ने बताया कि दबिश के दौरान पुलिस टीम को मकान के एक कमरे में दो जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वहीं पर्दे की आड़ में एक महिला कुर्सी डालकर बैठी हुई थी। पुलिस टीम को देखकर वहां हड़कंप मच गया, जिन्होंने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिसकर्मियों ने तीनों महिलाओं व दोनों व्यक्तियों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने अपने नाम रामपाल निवासी नगलिया टोकरा, थाना गजरौला जनपद अमरोहा व जुबेर निवासी गांव असीलपुर थाना किठौर जनपद मेरठ बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाकशुदा महिला चला रही थी रैकेट
सीओ ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ करने पर उन्होंने भी अपने नाम पते बताए हैं। जिनमें से मूल रूप से पश्चिमी बंगाल निवासी महिला ने बताया कि कई साल पहले उसके पति ने उसे छोड़ दिया था, जो आजीविका के लिए उक्त काम कर रही है। वहीं गांव बदरखा निवासी नासिर, जो मकान मालिक है उसके साथ इस कृत्य में संलिप्त है।

पांच मोबाइल समेत अन्य सामान मिला
सीओ ने बताया कि पुलिस टीम को मौके से पांच मोबाइल फोन, 8550 रुपये की नकदी, डायरी व आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। सभी सामान को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि रामपाल, जुबैर समेत तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नासिर समेत छह पर संबंधित धारा में केस दर्ज किया गया है। पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। नासिर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed