फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गरीबों को घर और पानी की किल्लत करेंगे दूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गरीबों को घर और पानी की किल्लत करेंगे दूर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालारपुर-शरीफाबाद के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अमित चौहान की प्राथमिकता गरीब लोगों को शासन की तरफ से घर दिलाना है। इसके साथ ही शुद्ध पेजयल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी का निर्माण भी कराना है। युवाओं को सुविधा दिलाने व सुरक्षा के लिए गांव में सीसीटीवी व वाईफाई की सुविधा का वादा भी प्रधान जी ने किया है। वहीं अन्य विकास कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर पूरे कराए जाएंगे। इस समय सफाई और सैनिटाइजेशन पर जोर दिया जा रहा है।
ग्राम प्रधान अमित चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत की आबादी करीब 35 सौ है। जिसमें सभी जातियों के लोग निवास करते हैं। वृद्धा-विधवा पेंशन दिलवाने के साथ ही गांव में सौर ऊर्जा संचालित लाइट लगवाई जाएंगी। ताकि रात के समय अंधेरे से निजात मिल सके। गांव के बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी और खेलकूद के लिए खेल का मैदान बनाने पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए भी उच्चाधिकारियों से मिलकर प्रयास किया जाएगा। वहीं क्षतिग्रस्त सड़कों व नालियों की मरम्मत के अलावा नालों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा, ताकि सफाई व्यवस्था और भी अच्छी हो सके। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सफाई और सैनिटाइजेशन बेहद जरूरी है, जिसके चलते सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण को लेकर करेंगे काम
अमित चौहान का कहना है कि शासन द्वारा महिला सशक्तीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। लेकिन अभी भी गांवों में शासन की सभी योजनाएं नहीं पहुंच पाई हैं। महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना और सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा। ताकि गांव की आधी आबादी गांव के समृद्ध बनाने में अपना अहम योगदान दे सके। यही प्रयास है कि ग्राम पंचायत प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान जी का प्रोफाइल
अमित चौहान हाईस्कूल तक शिक्षित हैं, जो वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला सचिव भी हैं। किसानों के हित के लिए काफी समय से काम कर रहे हैं। अमित मुख्य रूप से कारोबारी और खेती से भी जुड़े हुए हैं। पहली बार चुनाव लड़ा और प्रधान बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed