फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बहादुरगढ़ में सीएचसी चालू नहीं, एक माह में हुई 40 मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बहादुरगढ़ में सीएचसी चालू नहीं, एक माह में हुई 40 मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ की 25 हजार की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं से महरूम हैं। कोरोना संक्रमण व अन्य बीमारी से गांव में एक माह में करीब 40 लोगों की जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी का निर्माण यहां अभी तक भी पूरा नहीं किया गया है जिसके कारण ग्रामीणों को इलाज नहीं मिल रहा है। वहीं यहां कोई कैंप भी नहीं लगा।
गढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहादुरगढ़ को ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत माना जाता है। जिसमें एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चालू नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार गांव में एक माह के भीतर करीब 40 लोग कोविड समेत अन्य बीमारी के चलते जान गंवा चुके है। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

रियाज मलिक कहते हैं कि गांव में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने की आवश्यकता है, जिससे मरीज को समय से उपचार मिल सके । सीएचसी भी जल्द चालू कराई जाए। ताकि निजी अस्पतालों और झोलाछापों पर निर्भर न रहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों की मौत हुई
विनिता, ब्रह्म सिंह, दीपक, सुषमा, तारावती, हर्ष, विमला, देवकी, इंद्रपाल, सविता, राजकुमारी, गुलजार, सौरभ, अंजना, भारत, विक्रांत, रीना, अन्नू, डालचंद, ममता, काव्या, पीयूष, मूलचंद, कविता, लखीमचंद, देवकी समेत 40 लोगों की मौत हुई।
मतलूब खान कहते हैं कि गांव में जब तक सीएचसी चालू नहीं है, तब तक स्वास्थ्य विभाग को जांच शिविर लगाने चाहिए, जिससे मरीजों को समय रहते उपचार मिल सके। कोरोना संक्रमण में मरीज इलाज को तरस रहे हैं।
रगबर मतलूब खान कहते हैं कि इस तरह के बिगड़ते हालातों में क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जल्द चालू होना चाहिए, जिससे ग्रामीणों को उपचार के लिए भटकना न पड़े। वहीं गांव में ही लोगों की जांच और टीकाकरण हो।
नवनिर्वाचित प्रधान जमीला कहती हैं कि गांव में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी गली मोहल्लों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। सीएचसी जल्द चालू कराने के लिए डीएम व जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजा जा रहा है।

सीएमओ रेखा शर्मा कहती हैं कि जल्द से जल्द सीएचसी का अधूरा निर्माण कार्य पूरा करा कर चालू कराया जाएगा। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों को भेजकर गांव में कोविड जांच कराई जा चुकी है। जल्द दोबारा कैंप लगाकर जांच व टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed