फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मोबाइल पर लिंक भेजकर रेेस्टोरेंट संचालक से की 30 हजार की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मोबाइल पर लिंक भेजकर रेेस्टोरेंट संचालक से की 30 हजार की ठगी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। साइबर ठगों ने मोबाइल पर एक लिंक भेजकर रेस्टोरेंट संचालक के बैंक खाते से 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ नगर की बाग कॉलोनी निवासी पंकज यादव ब्रजघाट में एक रेस्टोरेंट का संचालन करते है। पंकज ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। जिसने बताया कि पुरानी कार खरीदने के लिए उसने एक सोशल साइट पर एक विज्ञापन देखा था, जिस पर दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन करके उसने कार के बारे में जानकारी लेनी चाही। पीड़ित ने बताया कि कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने कार के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजने के लिए कहा। आरोपी के भेजे गए लिंक पर जैसे ही उसने क्लिक किया, तो तुरंत ही उसके बैंक खाते से तीस हजार रुपये की राशि निकलने का मैसेज मोबाइल पर आ गया। जिसको देखकर उसके होश उड़ गए। पंकज यादव का कहना है कि उसके बाद उसने दोबारा उक्त मोबाइल नंबर पर कॉल की लेकिन फोन बंद जाने लगा। साइबर ठगो द्वारा तीस हजार की रकम निकलने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि अज्ञात और विदेशी नंबरों से कॉल, मैसेज और किसी भी अज्ञात लिंक से सावधान रहें। इस तरह के लिंक आपको परेशानी में डाल सकते हैं। इस संबंध में तुरंत संबंधित थाने को सूचना भी दें, ताकि जांच कर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed