{"_id":"60806d698ebc3e592c737387","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2175527108","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। बुधवार को स्याना रोड पर एक युवक की ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
गढ़ नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी धर्मेंद्र (35) पुत्र ब्रह्म ठाकुर गढ़ में स्याना रोड पर स्थित एक ईंट भट्ठे काम करता था। ईंट भट्ठे पर एक ट्रैक्टर खड़ा हुआ था। जिसे लेकर वह गढ़ की तरफ आने लगा, जैसे ही धर्मेंद्र ने ट्रैक्टर स्टार्ट किया तो गीयर में स्टार्ट हो गया, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया, जिसकी चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजन वहां से बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।