{"_id":"60749c958ebc3e8cd11fefc9","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2170667148","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं क्रय केंद्र पर घटतौली मिलने पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं क्रय केंद्र पर घटतौली मिलने पर भड़के किसान
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र पर हंगामा के दौरान किसानों को समझाते मंडी निरीक्षक।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं क्रय केंद्र पर घटतौली मिलने पर भड़के किसान
गढ़मुक्तेश्वर। उप कृषि मंडी में शासन के आदेश पर बनाए गए गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने पहुंचे किसानों ने तौल के दौरान केंद्र पर रखे कांटे में घटतौली पकड़ ली। इसके लेकर किसानों ने हंगामा कर व्यापारियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है।
गढ़ में नेशनल हाईवे किनारे स्थित उप कृषि मंडी में गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। जिसमें क्षेत्र के किसान गेहूं की फसल बेचकर सरकारी रेट प्राप्त कर सके। सोमवार को गढ़ खादर क्षेत्र निवासी किसान सुरेंद्र सिंह, कुलदीप, गुरबाज, विरेंद्र, संदीप, धर्मपाल, लोकेश अपने गेहूं बेचने के लिए उपकृषि मंडी में बनाए गए क्रय केंद्र पर पहुंचे। जहां चार मशीन गेहूं की तौल करने के लिए रखी हुई थी। किसानों ने बताया कि जब वह अपनी ट्रॉली से गेहूं उतरवाकर तौल करा रहे थे। इसी दौरान कांटा (तौल मशीन) में करीब एक कुंतल में दो किलो की घटतौली मिली। इसके बाद अन्य मशीनों की जांच की तो उन मशीनों के मीटर में भी गड़बड़ी मिली। जिसे देख किसान भड़क उठे और मंडी निरीक्षक पर घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। किसानों ने कहा कि मंडी में बने क्रय केंद्र में घटतौली की जा रही है, लेकिन उच्चाधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। वहीं किसानों ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर व्यापारियों से मिलीभगत कर किसानों के गेहूं खरीद में घटतौली का भी आरोप लगाया। जिसके बाद मंडी निरीक्षक मुद्रिका सिंह ने सभी किसानों को जल्द ही मशीन ठीक कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
मंडी निरीक्षक मुद्रिका सिंह का कहना है कि मशीनों में अचानक दिक्कत आ गई, जिसको टेक्नीशियन द्वारा जल्द ठीक करा दिया जाएगा। लेकिन क्रय केंद्र पर कोई घटतौली नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि मंडी समिति सचिव को बुलाया गया है, शिकायत के आधार पर जांच कराते हुए आरोपी पाए जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।