{"_id":"606f4ad88ebc3e8ceb0ee549","slug":"hapur-news-garh-news-gbd216840279","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे-9 पर जाम से मिलेगी राहत जून तक बनेगा बदरखा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे-9 पर जाम से मिलेगी राहत जून तक बनेगा बदरखा अंडरपास
विज्ञापन
गढ़ में नेशनल हाईवे पर बनाया जा रहा अंडरपास।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे-9 पर जाम से मिलेगी राहत जून तक बनेगा बदरखा अंडरपास
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य के साथ ही गांव बदरखा के पास अंडरपास बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने से हाईवे पर लगने वाले जाम और सड़क हादसों में कमी आएगी।
देश की राजधानी दिल्ली को लखनऊ से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 9 का चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा हापुड़ से लेकर ब्रजघाट तक हाईवे को छह लेन बनाने का काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी रामचंद्रा ने बताया कि बदरखा गांव के पास गंगनहर पर एक पुल बनाया जा रहा है। वहीं गांव के सामने से एक अंडरपास भी तैयार किया जा रहा है। गांव बदरखा से हाईवे पर मुरादाबाद जाने वाले और गढ़ नगर से रेलवे ओवरब्रिज से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को काफी दूर तक गलत दिशा में चलना पड़ता था। जिससे हाईवे पर आए दिन हादसे होते रहते थे। जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। लेकिन अंडरपास बनने से हादसों में भी कमी आएगी और गंगा स्नान पर लगने वाले जाम से भी निजात भी मिलेगी। इसके अलावा गढ़ में बदरखा रेलवे फ्लाईओवर से हाईवे की तरफ जाने वाले लोगों को भी विपरीत दिशा में नहीं चलना पड़ेगा। कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी रामचंद्रा ने बताया कि अंडरपास काफी हद तक तैयार किया जा चुका है, एक साइड से सड़क पर मिट्टी भराव आदि का काम जारी है। जो जून माह तक पूरा हो जाएगा।