{"_id":"606763c68ebc3ed37a20513d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd216476338","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर तेज रफ्तार डंपर की साइड लगने से बाइक सवार दंपती घायल हो गया। घायलों को राहगीरों की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने महिला को मेरठ रेफर कर दिया।
जनपद मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी देवराज सिंह अपनी पत्नी नीलम के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक पर ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए आए थे। वहां से लौटने के दौरान जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र के गांव नानपुर के पास मेरठ रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में साइड मार दी, जिससे बाइक चला रहा देवराज नियंत्रण खो बैठा, जिससे बाइक खेतों में जा घुसी। जिससे दंपती घायल हो गया।वहीं डंपर चालक वहां से भाग निकला। घायलों को ग्रामीणों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते नीलम को मेरठ रेफर कर दिया है। जबकि देवराज को मामूली चोटें आई है। चिकित्सकों ने बताया कि देवराज बिना किसी पुलिस कार्रवाई के पत्नी को लेकर मेरठ के लिए लौट गया।