फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur News

नलकूप के बाद घरेलू कनेक्शन के बिलों में होने लगी गड़बड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hapur News
नलकूप के बाद घरेलू कनेक्शन के बिलों में होने लगी गड़बड़ी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नलकूप कनेक्शन के बिलों में घोटाले ने पहले ही पावर कॉरपोरेशन की फजीहत की हुई है। अब घरेलू उपभोक्ताओं के बिलों में भी गड़बड़ी के मामले निकलकर सामने आने लगे हैं। गढ़ में लगभग दो सौ उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये के बिल बकाए का नोटिस भेजा गया है, जबकि उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके द्वारा समय पर बिल जमा किया गया है। आरोप है कि बिल की रसीद दिखाने के बाद भी उपभोक्ताओं से अभद्रता की जा रही है। परेशान उपभोक्ताओं ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत की चेतावनी दी है।
मेरठ क्षेत्र के गांव अटौला निवासी यासीन और सुंदरवीर ने बताया कि गढ़ विद्युत उपकेंद्र से मेरठ के भी कुछ हिस्से में बिजली आपूर्ति की जाती है। इसी क्षेत्र में गांव अटौला भी आता है। सुंदरवीर ने बताया कि उसने अपने घर के लिए दो किलोवॉट का घरेलू कनेक्शन लिया हुआ है। उसनेे बकाया बिल के 29 हजार रुपये एक फरवरी 2020 में जमा किए थे, जिसकी रसीद भी प्राप्त की थी। जिसके बाद उसने एक वर्ष का बिल एक साथ जमा कराने के लिए निकलवाया तो उसमें 8 हजार रुपये बकाया दर्शाया गया, लेकिन जब वह कार्यालय में जमा कराने के लिए पहुंचे तो अधिकारियों ने 52 हजार 7 सौ 25 रुपये का बिल बकाया दिखा दिया। यासीन ने बताया कि समय से बिल जमा करने के बाद भी घरेलू कनेक्शन पर एक लाख दस हजार रुपये का बिल दर्शाया जा रहा है, जिसको ठीक कराने के लिए वह निगम कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद अधिकारियों ने फर्जी रसीद बताते हुए अभद्रता कर भगा दिया। बता दें कि गढ़ के गांव नानपुर, जनुपूरा, सादुल्लापुर लोधी, पावटी, हिरनपुरा, लोधीपुर सोभन समेत कई गांवों के उपभओक्ता सोनू, प्रेमचंद, चंद्र, नकूल, राजेश्वर, सुंदर, धर्म, लोकेश, पवन ने भी बिलों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। परेशान उपभोक्ताओं ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

64 लाख के गबन में दो कर्मचारी जा चुके हैं जेल
वर्ष 2019 में गढ़ विद्युत कार्यालय में तैनात प्रवीन कुमार और संजीव कुमार को पुलिस ने बिलों में गड़बड़ी करने पर 64 लाख रुपये के गबन के मामले में जेल भेजा था। हालांकि उपभोक्ताों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब घरेलू उपभोक्ता बिलों में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। बिल ठीक कराने के लिए इन दिनों उपभोक्ताओं की भीड़ निगम कार्यालय पर लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन केपी पुरी का कहना है कि घरेलू क नेक्शन के बिलों में गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि जिन उपभोक्ताओं की शिकायतें हैं, वह उनसे मिल सकते हैं। उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed