फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी को धोखे से अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने 22 मार्च को थाने में तहरीर दी थी। बताया कि गांव का ही रहने वाला युवक उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर पहुंचकर बेटी ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद वह अपने परिजनों को लेकर आरोपी के घर पहुंचा। जहां पहुंचकर उन्होंने आरोपी युवक की हरकत के बारे में उसके परिजनों को बताया तो उन्होंने उसके परिजनों और बेटी को जान से मारने की धमकी दी। एसओ राहुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी और उसके परिजनों की तलाश की जा रही थी। घटना के मुख्य आरोपी नितिन को रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर बड्ढा नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed