{"_id":"6042608a8ebc3eda4d71a679","slug":"hapur-news-garh-news-gbd21489086","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर चलती कार बनीं आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर चलती कार बनीं आग का गोला
विज्ञापन
गढ़ में बदरखा के पास नेशनल हाईवे पर कार में लगती आग।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर चलती कार बनीं आग का गोला
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरातफरी मच गई। चालक समेत उसके परिजनों ने कूद कर अपनी जान बचाई। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। यातायात प्रभावित होने से हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई।
जनपद गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र निवासी प्रवीण अपनी पत्नी, बहन समेत अन्य परिजनों के साथ मुरादाबाद की तरफ गए थे। शुक्रवार की सुबह कार से लोनी वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव बदरखा के पास रजवाहे के पास पहुंची, तो अचानक शार्ट सर्किट होने से कार में आग लग गई। बोनट से धुआं निकलता देखकर कार में मौजूद सभी लोगों डर गए। प्रवीण ने कार को हाईवे किनारे रोक दिया, इसके बाद उसमें बैठे सभी लोग बाहर निकल गए। इसी दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया और कार जलने लगी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाया।
फायर स्टेशन इंचार्ज रामबीर सिंह ने बताया कि करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। वहीं कार में आग लगने के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। इससे कुछ समय के लिए जाम की भी स्थिति बन गई। कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि कार मालिक द्वारा इस संबंध में सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।