{"_id":"603fd4d08ebc3ee9584b1d97","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2147791130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव जनूपुरा निवासी छोटू (22) पुत्र गंगाशरण बुधवार की शाम को मेरठ की ओर से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गढ़ में मेरठ रोड पर गांव पौपाई के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार छोटू कार की चपेट में आ गया। छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
इंस्पेक्टर शीलेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कार को कब्जे में ले लिया है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है संवाद