फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाकियू भानु ने सीओ चकबंदी और एक्सईएन को बंधक बनाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एक्सईएन का घेराव करते भाकियू भानु पदाधिकारी। - फोटो : GARH
भाकियू भानु ने सीओ चकबंदी और एक्सईएन को बंधक बनाया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू भानु की मासिक पंचायत में गन्ना भुगतान समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं सीओ चकबंदी और विद्युत निगम के एक्सईएन को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। अधिकारियों द्वारा समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने पर मुक्त किया गया।
गढ़ तहसील परिसर में मंगलवार को भाकियू भानु की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव सरनजीत सिंह गुर्जर और संचालन जिलाध्यक्ष पवन हूण ने किया। पंचायत के दौरान किसानों ने कहा कि चार फरवरी को हापुड़ में शुगर मिल प्रतिनिधि, एडीएम और किसान यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसमें मिल प्रतिनिधि द्वारा गत पेराई सत्र का समस्त गन्ना भुगतान 28 फरवरी तक कराने का वादा किया था। किसानों ने कहा कि मिल प्रबंधन और प्रशासन वादे पर खरा नहीं उतरा है। पैसा नहीं मिलने के चलते किसान परेशान हैं। किसानों ने जल्द बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की। वहीं बिजली के बिलों में सरचार्ज की छूट का सभी किसानों को लाभ दिलाने की मांग भी की गई। सरनजीत ने कहा कि जो किसान अपने बिजली के बिल जमा करा चुके हैं, उनके आगामी बिलों में कटौती की जाए अथवा छूट के हिसाब से उनका पैसा वापस दिया जाए। इसके बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सीओ चकबंदी और विद्युत निगम के एक्सईएन पर उत्पीड़न और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और दोनों अधिकारियों को पंचायत स्थल पर बुला लिया। जहां दोनों को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। किसानों ने अधिकारियों के समक्ष विभिन्न गांवों से संबंधित समस्याएं रखीं। जिनमें से कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान करा दिया। वहीं सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद अधिकारियों को मुक्त किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह गब्बर, जितेंद्र नागर, योगेश त्यागी, यशपाल सिंह, ओमवीर, अमित माधापुर, ऐशवीर सिंह, डॉ. दयाप्रकाश समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed