{"_id":"603d2ac08ebc3ec39e72a235","slug":"hapur-news-garh-news-gbd214652319","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ में पांच लाख की दवाओं का पकड़ा स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ में पांच लाख की दवाओं का पकड़ा स्टॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ में पांच लाख की दवाओं का पकड़ा स्टॉक
गढ़मुक्तेश्वर। बिना पंजीकरण के अवैध दवाई के भंडार की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर ने चितौड़ा गांव में छापा मारकर लगभग पांच लाख की दवाइयां बरामद की।
ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चितौड़ा के पास एक युवक पर अवैध दवाईयां मिलने की सूचना मिली। बहादुरगढ़ पुलिस टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान अवैध इंजेक्शन बरामद हुए। वहीं आरोपी से पूछताछ के आधार पर टीम ने गढ़ नगर में एक मकान से भी करीब 5 लाख की अवैध दवाइयां बरामद की। इस दौरान मकान पर मौजूद आरोपी फरार हो गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों से मिली दवाइयां सीज कर दी गई हैं। कुछ दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भी भेजे गए हैं। वहीं दोनों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद