{"_id":"603be1258ebc3e8ca8361f8d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2145914139","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का प्रयास
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में महिला की हत्या के प्रयास के मामले में पीड़िता की माता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जनपद बुलंदशहर के थाना गुलवाठी क्षेत्र निवासी एक महिला ने सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी करीब सात वर्ष पहले सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी के दो वर्ष बाद दामाद व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी का उत्पीड़न शुरु कर दिया। कई बार दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ, लेकिन रिश्तेदारों और परिचितों के समझाने पर फैसला हो गया। पीड़िता ने बताया कि समझौते के कुछ दिन बाद फिर आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। शनिवार को आरोपियों ने उसकी बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की कोशिश की। जिसकी सूचना मिलने पर वह अपने परिजनों को साथ लेकर बेटी की ससुराल पहुंची और उसे गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया। महिला ने दामाद समेत चार लोगों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की।
सिंभावली थानाध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।