फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चढ़त के दौरान दो पक्षों में विवाद, एक युवक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चढ़त के दौरान दो पक्षों में विवाद, एक युवक घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव पलवाड़ा में एक बरात में चढ़त के दौरान बग्गी पर चढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में दूल्हे का साला घायल हो गया। वहीं, घायल के परिजनों ने पुलिस पर उसके ही पिता पर गलत ढंग से शांति भंग के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोप को निराधार बता रही है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में बृहस्पतिवार की रात पास के ही एक गांव से बरात आई थी। बरात में चढ़त के दौरान दूल्हे का रिश्ते में लगने वाला एक साला हेमपाल बग्गी पर चढ़ गया। इसी दौरान बग्गी पर पहले से ही मौजूद दूल्हे के दोस्तों से उसका विवाद हो गया। धक्का मुक्की के दौरान हेमपाल नीचे गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहीं, घायल के पिता डालचंद ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। जिसके बाद डालचंद को ही गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डालचंद के परिजनों का कहना है कि मारपीट और धक्का मुक्की में उनके ही घर का सदस्य घायल हुआ है, वहीं पुलिस ने आरोपी पक्ष पर कार्रवाई करने के स्थान पर घायल के पिता को ही शांति भंग में निरुद्ध कर दिया, जो गलत है।
एसओ राजीव बालियान का कहना है कि शराब के नशे में डालचंद ने दूल्हे और उसके परिजनों से अभद्रता की थी। जिनकी शिकायत पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed