{"_id":"5f99b7518ebc3e9b85057964","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2078538149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर व वैन की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर व वैन की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
गढ़ में स्याना रोड पर कंटेनर और वैन की भिड़ंत के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंटेनर व वैन की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। स्याना रोड पर कंटेनर और वैन की भिड़ंत में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल बुजुर्ग को सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र निवासी अब्दुल सलाम (60) पुत्र मोहम्मद उमर बुधवार की शाम वैन में सवार होकर गढ़ की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह थाना बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में स्याना रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने वैन में टक्कर मार दी। जिससे वैन में सवार अब्दुल सलाम गंभीर घायल हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को आनन फानन में गढ़ में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।