फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अंडरपास के लिए ग्रामीणों के धरने को भाकियू ने दिया समर्थन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अंडरपास के लिए ग्रामीणों के धरने को भाकियू ने दिया समर्थन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव सिखैड़ा में अंडरपास की मांग को लेकर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 40वें दिन भी जारी रहा।
किसानों के समर्थन में भाकियू भानु किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुबीश त्यागी भी धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आंदोलन जारी है, लेकिन अब किसानों की धैर्य टूटने लगा है। जिसे देखते हुए भाकियू भानु किसानों के साथ वार्ता कर आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी। कहा कि आसपास के गांवो के किसानों को भी आंदोलन में शामिल किया जाएगा। जिला संरक्षक अजय त्यागी का कहना है कि अधिकारियों की अनदेखी के चलते उनकी मांग शासन तक नहीं पहुंच पा रही। मांग पूरी कराने के लिए किसानों को उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। धरने में अरविंद त्यागी, राहुल त्यागी, डॉ.तनवीर, इमरान त्यागी, इकबाल त्यागी, गोलू त्यागी, गुड्डू, रवि, सचिन, राजवीर, भुल्लन समेत दर्जनों किसान शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed