{"_id":"5f78c1eb8ebc3e9bee5932a6","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2064473153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर शपथ ग्रहण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, एकजुटता पर दिया बल
हापुड़। बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में उप्र बार काउंसिल उपाध्यक्ष समेत जिला जज ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। वहीं नए पदाधिकारियों ने बार के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर की चुनाव प्रक्रिया 19 सितंबर को पूर्ण होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई थी। जिसमें निर्विरोध रूप से चंद्रशेखर शर्मा अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद पर अमित गर्ग, लेखा निरीक्षक पद पर जितेंद्र भाटी, सचिव पद पर अवनीश चौधरी, उपाध्यक्ष शाकिर अली, सह सचिव मोहित गुप्ता निर्वाचित हुए। शनिवार को गढ़ बार हाल में बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डीजे सुशील कुमार रस्तोगी, विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल उपाध्यक्ष शिव किशोर गौड़, एडीजे चंद्रपाल, सीजेएम स्वाति, एसीजेएम मनोज कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन स्मिता गोस्वामी, एसडीएम विजयवर्धन तोमर, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार नितिन कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
मौके पर जिला जज सुशील कुमार रस्तौगी समेत सभी लोगों ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए जूनियर अधिवक्ताओं को साथ लेकर काम करने का आह्वान किया। वहीं शिव किशोर गौड़ ने एकजुट होकर काम करने की अपील की। इस दौरान हापुड़ बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, केएल चौहान, सुबोध त्यागी, सत्यप्रकाश चौहान, अमर पाल चौधरी, मनोज गोयल, ओमपाल मावी, बलराज त्यागी, धनवंत राय, ठाकुर सुकेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, प्रकाश चंद पालीवाल, वीरेंद्र चौहान, शीशपाल चौहान, रामअवतार पुंडीर, विकास गुप्ता, महताब चौधरी, अनुज कुमार, गोविंद शर्मा, राजेंद्र चौहान, अजय यादव, सुशील दहिया, आनंद भाटी, हेमंत गौड़, फरहान खान, अभिषेक तोमर आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
बार काउंसिल उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत
- गंगानगरी ब्रजघाट में उप्र व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र गोयल के आवास पर बार काउंसिल उप्र के उपाध्यक्ष शिव किशोर गौड़ का स्वागत हुआ। इस मौके पर उन्होंने अधिवक्ता गोविंद शर्मा और अक्षय आर्य को बार काउंसिल से आए रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं जूनियर अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था का भी आश्वासन दिया। उन्होंने अधिवक्ताओं से आपसी मतभेद भूलकर एकजुट होकर काम करने की अपील की।
इस मौके पर नितिन गोयल, अशरफ अली, विजय शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, चंद्रशेखर चौहान, पीयूष गोयल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।