फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एंटी रेबीज लगवाने गए युवक की रिपोर्ट एक घंटे में बदली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कोरोना टेस्ट में नेगेटिव दिखाई गई रिपोर्ट। - फोटो : GARH
सीएचसी में इंजेक्शन लगवाने गए युवक की कोरोना रिपोर्ट बदली
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सीएचसी में एंटी रेबीज लगवाने गए एक युवक की रिपोर्ट बदलने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार पहले युवक की रिपोर्ट निगेटिव दर्शा कर उसे इंजेक्शन लगा दिया गया। लेकिन एक घंटे बाद ही रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। युवक को आनन-फानन में घर से बुलाकर आईसोलेशन के लिए भेज दिया गया। वहीं सीएचसी अधीक्षक वार्ड बॉय की गलती बताकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
गढ़ नगर के मोहल्ला घोसियान निवासी शिवा को बृहस्पतिवार को कुत्ते ने काट लिया था। जिसके चलते वह एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए दोपहर को गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां तैनात चिकित्सक ने एंटी रेबीज लगाने से पहले उससे कोरोना जांच कराने की बात कही। चिकित्सक के निर्देश पर युवक ने सीएचसी मे लगे कैंप में एंटीजन जांच कराई। जांच के बाद अस्पताल की पर्ची पर निगेटिव की मोहर लगाते हुए इंजेक्शन लगाकर उसे घर भेज दिया गया। लेकिन सीएचसी अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच रिपोर्ट चैक की, तो शिवा की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सकों समेत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिन्होंने उसके मोबाइल नंबर पर कॉल कर उसे वापस सीएचसी में बुलाया। युवक का कहना है कि सीएचसी से आई कॉल में उसे दोबारा दवाई देने के बहाने से बुलाया गया। सीएचसी पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे घेर लिया और कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात कही, जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए। युवक का कहना है कि एक घंटे के भीतर ही रिपोर्ट निगेटिव से पॉजिटिव कैसे हो गई, इसकी जानकारी करने पर उसे समुचित जवाब भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती का कहना है कि भूलवश एक वार्ड बॉय ने पर्ची पर रिपोर्ट निगेटिव होने की मोहर लगा दी थी। जिसकी जांच कराकर वार्ड बॉय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संक्रमित युवक को आईसोलेशन के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed