{"_id":"5f63acc58ebc3e9816706ca8","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2055746165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर विद्युत लाइन बदवाने की मांग को लेकर जेई को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर विद्युत लाइन बदवाने की मांग को लेकर जेई को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली व्यापार मंडल और समाज सेवा समिति ने हाईटेंशन जर्जर विद्युत लाइन और एलटी लाइन के तार बदलवाने की मांग को लेकर एक्सईएन के नाम का ज्ञापन जेई को सौंपा।
बृहस्पतिवार को सिंभावली व्यापार मंडल के नेता अनिल गोयल और समाजसेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने सिंभावली बाजार की बार-बार टूटने वाली हाईटेंशन जर्जर विद्युत लाइन और सुभाष विहार कॉलोनी की एलटी लाइन के तार बदलवाने की मांग को लेकर एक्सईएन केपी पुरी के नाम एक ज्ञापन जेई रविकांत गुप्ता को दिया। उन्होंने बताया कि आंधी और बारिश के मौसम में जर्जर लाइन के कारण हादसे होने की संभावना बनी रहती है, जिससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है। जिसको जल्द ही बदलवाने की मांग उठाई है। इस मौके पर अरविंद साहनी, सुमित चौैधरी, मनिष, मोनू गोयल मौजूद रहे।
एक्सईएन केपी पुरी ने बताया कि पत्र के आधार पर मौके पर टीम भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद जल्द ही जर्जर लाइन बदलवा दी जाएगी।