{"_id":"5f63acc38ebc3ef4776bcaed","slug":"hapur-news-garh-news-gbd205559191","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू लोकशक्ति की मासिक पंचायत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू लोकशक्ति की मासिक पंचायत हुई
विज्ञापन
किसान की हत्या के मामले में कार्रवाई की उठाई मांग
गढ़मुक्तेश्वर। डहरा कुटी पर भाकियू लोकशक्ति की मासिक पंचायत हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने खेड़ा निवासी किसान की हत्या के मामले में गिरफ्तारी की भी मांग उठाई।
बैठक तहसील प्रभारी माहिर चौहान की अध्यक्षता और जितेंद्र सिंह नागर के संचालन में हुई। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाने और किसान हित में संघर्ष के लिए हर समय तैयार रहने का आह्वान किया। नीटू खेड़ा ने कहा कि खेड़ा निवासी बोबी की पीट-पीटकर हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए। तहसील संयोजक हरिओम वर्मा ने पत्रकारों की हत्या और उत्पीड़न पर सरकार द्वारा ठोस कदम उठाने की मांग की। मंडल सचिव जयवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि गांव पूठ के प्रधान द्वारा शिकायतकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं, जिसे भाकियू लोकशक्ति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मामले की जांच की मांग उठाई। एसआई लालाराम शर्मा को मौके पर बुलाकर मामले से अवगत भी कराया गया। जिन्हें जांच कर समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी दुर्वेश तोमर, सुखपाल तोमर, जितेंद्र तोमर, रामोतार, रिषिपाल, रिफाकत, प्रताप, सिराजुद्दीन, इकरामुद्दीन, जीशान, राजकुमार, शकील, अनिल, देवा, प्रदीप, नीरज, तपेश, गुलशन, राहुल, बिजेंद्र, कपिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।