{"_id":"5f610be58ebc3e3b8b3dd070","slug":"hapur-news-garh-news-gbd205499570","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा एजेंट के कार्यालय से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा एजेंट के कार्यालय से सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा एजेंट के कार्यालय से सामान चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। गांव फरीदपुर सिंभावली में हाईवे किनारे स्थित एक बीमा एजेंट के कार्यालय से चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर सिंभावली में हाईवे किनारे एक दुकान में बीमा एजेंसी चलाने वाले कन्हैया दुबे ने मंगलवार सुबह थाने में तहरीर दी है। जिसका बताया कि उसने फरीदपुर सिंभावली निवासी मास्टर हरी सिंह की दुकान किराए पर ली हुई है। जिसमें उसने अपनी एजेंसी का कार्यालय बनाया हुआ है। सोमवार रात चोर दुकान के ताले तोड़कर उसमें रखी बैट्री, इंर्वटर, एलसीडी टीवी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह मास्टर हरी सिंह ने दुकान के ताले टूटे देखे तो उसे सूचना दी। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।