{"_id":"5f6109b78ebc3e6d317ba8ec","slug":"hapur-news-garh-news-gbd205498760","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गढ़ तहसील मुख्यालय पर जेई के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
गढ़मुक्तेश्वर। पावर कॉरपोरेशन के जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया वहीं निगम के एक्सईएन को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को अधिवक्ता बलराज त्यागी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय के बाहर पावर कॉरपोरेशन के जेई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते जमकर अवैध वसूली की जा रही है। गांव जनूपुरा में पावर कॉरपोरेशन द्वारा छापामार कार्रवाई के दौरान किसानों के नलकूप पर ओवरलोड बताकर रिश्वत मांगी जा रही है। गढ़ क्षेत्र में अधिकांश जगहों पर बिजली चेकिंग के नाम पर कर्मचारी जबरन घर में घुस जाते हैं। बिजली चोरी का आरोप लगाकर लेनदेन की बात करते है। अधिवक्ताओं ने बताया कि गांव में इससे पहले भी कई बार विद्युत निगम द्वारा ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार किया गया है। इस मौके पर अमित गर्ग, पवन कंसल, हिमांशु त्यागी, हेमंत गौड़, अश्वनी त्यागी, कुलदीप, अजय, शेखर, मिंटू, मोनू, दीपक, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।