{"_id":"5f5e697f8ebc3e57b6015286","slug":"hapur-news-garh-news-gbd205386715","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने युवक पर बलकटी से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने युवक पर बलकटी से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों ने युवक पर बलकटी से किया हमला
गढ़मुक्तेश्वर। गांव औरंगाबाद में मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक को बलकटी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी गिरिशचंद ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसकी गांव के ही रहने वाले योगेंद्र से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। उस समय तो ग्रामीणों और आस पड़ोस के लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही योगेंद्र अपने साथ प्रिंस और जितेंद्र को लेकर उसके घर में घुस आया। जिन्होंने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और बलकटी से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हंगामा होने पर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
एसओ महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।