फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आधार कार्ड बनवाने में अवैध वसूली पर भाकियू ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ क्षेत्र में कार्रवाई की मांग करते भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव सरनजीत सिंह। - फोटो : GARH
आधार कार्ड बनवाने में अवैध वसूली पर भाकियू ने किया हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ डाकघर में आधार कार्ड बनाने को लेकर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डाकघर और तहसील मुख्यालय पर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

भाकियू भानु के प्रदेश महासचिव सरनजीत गुर्जर और प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह गब्बर के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों कार्यकर्ता रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित डाकघर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारी पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सरनजीत गुर्जर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लोग और छात्र आधार कार्ड बनवाने के लिए गढ़ आते हैं, लेकिन अवैध धन न देने के चलते कर्मचारी द्वारा उन्हें टरका दिया जाता है। उन्होंने डाकघर में कार्यरत कर्मचारियों पर भी आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारी से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन पोस्ट मास्टर द्वारा कोई संतोष जनक उत्तर न मिलने से गुस्साए कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर पहुंच गए। तहसील मुख्यालय पर हंगामा करते हुए डीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार सुरेंद्र सिंह को सौंपा। जिसमें कृष्णवीर सिंह गब्बर ने कहा कि पोस्टमास्टर से शिकायत करने पर उन्होंने कहा कि आधार कार्ड सेंटर बंद करा दिया गया है। वहीं उन्होंने कोई भी जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया। ज्ञापन देने वालों में टीटू गुर्जर, अमित कुमार, देवेंद्र कुमार, गौरव, अजय कुमार, सागर, रूबी मोरल, नीटू लोधी, राजेश तोमर, रामवीर, सोनू, प्रमोद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनके आदेश के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed