{"_id":"5f1dc8578ebc3e9f6c354ba5","slug":"hapur-news-garh-news-gbd20263571","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा जल स्तर में आठ सेंटीमीटर की हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा जल स्तर में आठ सेंटीमीटर की हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा जल स्तर में आठ सेंटीमीटर की हुई बढ़ोतरी
गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों समेत मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते गढ़ क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। पिछले दिनों 58 सेंटीमीटर की गिरावट के बाद एक बार फिर जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिससे खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता फिर बढ़ने लगी है।
मानसूनी बारिश के दौरान हर साल गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के चलते गढ़ खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ता है। इस बार भी पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते पिछले दिनों गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। जिससे खादर क्षेत्र के निचले जंगल में पानी भरने से कटान भी होने लगा था। लेकिन शनिवार को जल स्तर में भारी गिरावट हुई थी। 58 सेंटीमीटर की गिरावट होने के चलते जलस्तर 197.52 मीटर (समुद्र तल से) हो गया था। लेकिन शनिवार रात से लेकर रविवार देर शाम तक एक बार फिर जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
केंद्रीय जल आयोग के सूत्रों के अनुसार रविवार को आठ सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होने के चलते गढ़ क्षेत्र में गंगा जल स्तर 197.60 मीटर(समुद्र तल से) पहुंच गया है।
विज्ञापन
एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि बरसात के मौसम में जल स्तर में उतार-चढ़ाव होना आम बात है। लेकिन वर्तमान में बाढ़ की कोई संभावना नहीं है, फिर भी प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं।