{"_id":"5f1335778ebc3e638a7f40c8","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2021704186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगरी ब्रजघाट में शिवरात्रि पर नहीं होगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगरी ब्रजघाट में शिवरात्रि पर नहीं होगा स्नान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगरी ब्रजघाट में शिवरात्रि पर नहीं होगा स्नान
गढ़मुक्तेश्वर। शिवरात्रि और सोमवती अमावस्या पर शासन के निर्देश पर गंगानगरी ब्रजघाट में स्नान नहीं होगा। वहीं शिवरात्रि और सावन के तीसरे सोमवार को मुख्य शिवमंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे। कोतवाली प्रभारी ने ब्रजघाट पहुंचकर गंगा सभा आरती समिति और तीर्थ पुरोहितों से वार्ता कर व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।
सावन मास की शिवरात्रि रविवार को है। वहीं सोमवार को सोमवती अमावस्या के साथ ही सावन माह का तीसरा सोमवार है। जिसके चलते गंगानगरी ब्रजघाट में शिवभक्तों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने का अंदेशा बना हुआ है। वहीं शासन द्वारा कांवड़ यात्रा समेत सावन माह में गंगा स्नान समेत मंदिरों में भीड़ और जलाभिषेक पर भी प्रतिबंध लगाया हुआ है। जिसे देखते हुए गढ़ क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सीओ पवन कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि पर जलाभिषेक के मद्देनजर नक्का कुआं मंदिर, कल्याणपुर के कल्याणेश्वर मंदिर, दत्तियाना के भूतेश्वरलाल शिव मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद रखने के साथ ही पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
सोमवार को भी रहेगी सख्ती
- एसडीएम और सीओ ने बताया कि सोमवती अमावस्या और सावन के तीसरे सोमवार के मद्देनजर गंगानगरी ब्रजघाट में एंट्री करने वाले सभी रास्तों को बंद करा दिया गया है। नेशनल हाईवे पर भी पुलिसकर्मियों समेत यातायात कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। गंगा तट समेत मंदिरों में किसी भी कीमत पर लोगों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गंगा तट पर पहुंचकर गंगा सभा आरती समिति और तीर्थ पुरोहितों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं, वहीं मंदिर समितियों को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।