{"_id":"5f11e8278ebc3e63ca4da090","slug":"hapur-news-garh-news-gbd202096279","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा, एक खोखा, तीन कारतूस और एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार बदमाश को ने कोर्ट में पेश किया है। वहीं उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह पुलिस टीम के साथ गढ़-मेरठ रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो बदमाश गांव दौताई के जंगल की तरफ से बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर वह पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दौताई नहर से झड़ीना मार्ग पर गैस एजेंसी के गोदाम के निकट बाइक सवार बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें रुकने की चेतावनी दी गई। जिस पर बाइक सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिए। बदमाशों की फायरिंग से पुलिस टीम बाल बाल बची। जिसके बाद घेराबंदी करते हुए पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं उसका साथी अंधेरा का लाभ उठाकर बाइक को मौके पर ही छोड़कर खेतों में छिपकर भाग निकलने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस टीम ने मौके से एक तमंचा, तीन कारतूस और एक खोखा समेत बाइक बरामद की है। पुलिस ने घायल बदमाश को गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम अनीस निवासी किठौर जनपद मेरठ बताया है। वहीं उसने उसने अपने फरार साथी का नाम मंजूर निवासी गांव चुचैला कलां थाना मंडी धनौरा जनपद अमरोहा बताया है। बदमाश ने बताया कि वह चोरी, डकैती और लूट जैसी वारदातों को अंजामा देते है। वहीं इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अनीस पर 15 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
लडपुरा में हुई लूट में वांछित था आरोपी
इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी अनीस ने वर्ष 2018 में क्षेत्र के गांव लडपुरा में एक घर में लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था, जिसमें वह वांछित चला आ रहा था। जिसके चलते उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।